डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप के आरोप में 20 साल कैद की सजा हुई Gurmeet Ram Rahim Singh Rape charge convicted for 10-10 (20) years
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम
रहीम सिंह को रेप के आरोप में 20 साल कैद की सजा हुई। आज दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर सीबीआई की
विशेष अदालत ने रोहतक जेल में ही राम रहीम को दो साध्वियों के रेप के आरोप में 10-10 साल (कुल 20 साल) की सजा सुनाई है। इसी के साथ उन्हें 15-15 लाख का जुर्माना भी भरना होगा। सजा सुनवाई के बाद राम रहीम जमीन पर बैठकर कुर्सी पकड़कर
रोता रहा।
बाबा राम रहीम सजा से पहले ही रोने लगा उसके आँखों में आसूँ थे और उसने
अपने वकीलों के माध्यम से विशेष कोर्ट में ये दलील दी – ‘मेरे अच्छे कामों के लिए
मुझ पर रहम करें। मैंने समाजसेवा की है, उसी के साथ स्वच्छता अभियान और रक्तदान
महादान अभियान में मैंने कई सामाजिक कार्य किये हैं।’
उनके वकील की दलील सुनने के
बाद विशेष कोर्ट ने आज दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर 10-10 साल (कुल 20 साल) सजा सुनाई। इस दौरान
कोर्ट में राम रहीम हाथ जोड़कर दया का ड्रामा करता रहा और रहम की अपील करता रहा। राम
रहीम कोर्ट में सफ़ेद कुर्ता पायजामा और सिर पर कपड़ा बांधकर पहुँचा था. कोर्ट में
बलात्कारी बाबा ने जेल में खाने-पीने को लेकर शिकायत भी की। जेल कैदी नंबर 1997
राम रहीम जेल में एक रात भूखा भी सोया था। सूत्रों से हमें पता चला है कि कोर्ट
में पहुँचने से पहले राम रहीम ने कोर्ट जेल में चाय मांगी लेकिन उन्हें चाय नहीं
दी गई। राम रहीम को जेल की सजा हो गई है लेकिन अभी वो इस उम्मीद में है कि उसे
वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा।
लेकिन कोर्ट ने उसकी शिकायत पर उसे फटकार लगाई कि जो
खाना जेल में आम कैदियों को मिलता है वही राम रहीम को मिलेगा। इस दौरान कोर्ट ने
राम रहीम को मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसान और सूटकेस को कोर्ट में लाने के
लिए भी कड़ी फटकार लगाई। राम रहीम सिंह को जेल भेज गया, अब जेल के कपड़ों में ही
रहेंगे गुरमीत राम रहीम सिंह।
(समाचार अपडेट - 28 अगस्त, 2017 ई.)
(समाचार अपडेट - 28 अगस्त, 2017 ई.)
Keywords :- Gurmeet Ram Rahim Singh Rape charge convicted for 10-10 (20) years, गुरमीत राम रहीम सिंह को 10 साल की कैद की सजा
अगर आपको 'हिन्दी एलियंस' की ये न्यूज़ पोस्ट्स पसंद आई हो तो हमें इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलो करना ना भूलें -
ट्विटर (Twitter) - https://twitter.com/HindiAliens
यूट्यूब (YouTube) - https://www.youtube.com/channel/UCEil3BQ-jdLF3AbVJv-g2dQ
आपकी इस पोस्ट को आज की बुलेटिन राजेन्द्र यादव और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर .... आभार।।
ReplyDelete