हिन्दी दिवस - भाषा, बोली, लिपि, व्याकरण, साहित्य
भाषा - Language भाषा के द्वारा बोलकर, सुनकर, लिखकर और पढ़कर मन के विचार और भाव अभिव्यक्त किए जाते हैं और समझे जाते हैं। 'भाषा विचारों और भावों के आदान-प्रदान का प्रमुख साधन है।' भाषा के द्वारा बोलकर और लिखकर अपने विचार और मन के भाव प्रस्तुत किए जाते हैं तथा सुनकर और पढ़कर दूसरों के विचार और भावों को समझा जाता है। भाषा के रूप - Kinds of Language भाषा के मुख्य दो रूप होते हैं - (क) मौखिक भाषा - Oral Language मुख या मुँह से बोली जाने वाली भाषा मौखिक भाषा कहलाती है। इसे उच्चरित भाषा और कथित भाषा भी कहते हैं। भाषण और बातचीत मौखिक भाषा के रूप हैं। मौखिक भाषा अस्थायी होती है। (ख) लिखित भाषा - Written Language मन के विचारों और भावों को लिखकर प्रस्तुत करना ही लिखित भाषा कहलाती है। लिखित भाषा स्थायी और संग्रहणीय होती है। पुस्तक लिखित भाषा का ही रूप है। हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाएँ - Hindi and Other Indian Language भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार 'हिन्दी' भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकृत किया गया है। 14 सितम्बर, सन् 1949 ई. को स