Posts

Showing posts with the label NASA

नासा के हब्बल टेलीस्कोप ने एक ग्रह पर पानी की बूंदे खोजीं

Image
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर तंत्र के बाहर स्थित एक ग्रह के वातावरण में पहली बार पानी की बूंदे जैसे अणुओं की पहचान की है। नासा के अंतरिक्ष टेलीस्कोप हब्बल ने यह महत्वपूर्ण खोज की है। वैज्ञानिकों ने बताया कि हमारे सौर तंत्र के गर्म ग्रह बृहस्पति की तरह ही विशाल ग्रह वास्प-121बी के वातावरण में पानी की बूंदों जैसी संरचना दिखाई दी है। यह ग्रह पृथ्वी से करीब 900 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह का तापमान इतना ज्यादा है कि यहां एलियन या किसी जीव के रहने का दावा भी नहीं किया जा सकता है। इस वातावरण के एक स्तर का तापमान लोहा भी पिघला सकता है। (न्यूज़ अपडेट : 5 अगस्त, 2017 ई. ) Keywords :- NASA Hubble Telescope discovered water droplets on a planet यह भी पढ़ें | Read More हब्बल टेलीस्कोप ने ली मंगल ग्रह के चांद फोबस की 13 तस्वीरें पृथ्वी की मैंटल सतह 60 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का बैग 11.58 करोड़ में नीलाम अरबों टन प्लास्टिक कचरे से धरती की सांस फूली अब घर बैठे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

हब्बल टेलीस्कोप ने ली मंगल ग्रह के चांद फोबस की 13 तस्वीरें

Image
वाशिंगटन। नासा (NASA)  के हब्बल टेलीेस्कोप ने मंगल ग्रह के छोटे से चांद फोबस की 13 तस्वीरें ली हैं। फोबस मंगल की परिक्रमा करने वाला एक उपग्रह है, जिसे इसका चंद्रमा घोषित किया गया है। 22 मिनट के दौरान हब्बल ने फोबस की 13 अलग-अलग तस्वीरें लीं। खगोलविदों को इससे एक छोटा सा वीडियो बनाने में मदद मिली है जो इस उपग्रह की कक्षा के पथ को समझाने में मददगार साबित होगा। फोबस सात घंटे 39 मिनट में मंगल ग्रह की परिक्रमा पूरी करता है। मंगल ग्रह पर 24 घंटे 40 का दिन होता है। यह ऐसा पहला उपग्रह है जो अपने ग्रह की इतनी तेज परिक्रमा करता है। ग्रीक मेथालॉजी के अनुसार यूनानी देवता फोबस का इसे नाम दिया गया है जो एरिस का बेटा था। (समाचार अपडेट -  22 जुलाई, 2017 ई. ) Keywords :-  The Hubble Telescope capture 13 pictures Phobos Moon of Mars in Hindi अगर आपको 'हिन्दी एलियंस' की ये न्यूज़ पोस्ट्स पसंद आई हो तो हमें इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलो करना ना भूलें - फेसबुक (Facebook)  -  हिन्दी एलियंस | HindiAliens.com ट्विटर (Twitter)  -  https://twitter.com/HindiAliens यूट्यूब (YouTu