Posts

Showing posts with the label News

हिन्दी एलियंस - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से जुड़ी भविष्यवाणी और एग्जिट पोल

Image
नमस्कार दोस्तों और पाठकों। आज हिन्दी एलियंस आपके सामने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से जुड़ी भविष्यवाणी और एग्जिट पोल पेश कर रहा है। आज हम पूर्ण रूप से ये भविष्यवाणी कर रहे हैं कि  उत्तर प्रदेश चुनाव में साफ तौर पर पूर्ण बहुमत भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हो रहा है। बहुजन समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर रहेगी जबकि इस समय सत्ताधारी दल का गठबंधन यानी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन तीसरे नंबर पर होगा। हमारे एग्जिट पोल के नजरिए से देखें तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आ रही है, तो वहीं प्रमुख विपक्षी दल बहुजन समाजवादी पार्टी होगी।   वैसे भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के परिणाम आने में 24 घंटे से भी कम का ही समय रह गया है। अब देखना यह है उत्तर प्रदेश में किस पार्टी की सरकार आएगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 का एग्जिट पोल भाजपा - 240+ से 270+ बसपा - 60+ से 90+ सपा और कांग्रेस गठबंधन - (40+ और 15) 55+  अन्य दल - 13+ हिन्दी एलियंस द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की भविष्यवाणी भाजपा - 270+ बसप

होली के रंग में रंगे हुए नोट भी मान्य अथवा वैध होंगे - आरबीआई

Image
RBI द्वारा जारी किए गए 500 ₹ और 2000 ₹ के नए नोटों के बारे  में सोशल मीडिया पर चल रहा एक मैसेज काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। आजकल सोशल मीडिया (जैसे - फेसबुक और व्हाट्सऐप) पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि  होली खेलते समय जेब में नए नोट (500 और 2000 रुपये के) ना रखें, क्योंकि रंग लग जाने पर ये नोट प्रचलन से बाहर हो जाएंगे। इस बारे में हाल में देश के केंद्रीय बैंक और नोट का निर्गम करने वाले  भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India)  ने साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि - 'रंग लगे नोट की भी वैधानिकता वही है, जो कि साफ सुथरे नोट की है।' इस विषय पर RBI की प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि - 'नोट चाहे साफ सुथरे हों या रंग लगे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उसकी वैधानिकता बराबर ही है।'

पृथ्वी की मैंटल सतह 60 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म

Image
हमारी निवास ग्रह पृथ्वी (Earth) की सबसे ठोस और चट्टानी परत भूप्रावार (मैंटल - Mantle) अब तक वैज्ञानिकों की ज्ञात जानकारी और सूचनाओं की अपेक्षानुसार 60 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म पाई गई है। साभार :  Live Science अमेरिका के वुड्स होल ओसिएनोग्राफिक इंस्टिट्यूशन (WHOI ) के नेतृत्व में हाल में किए गए अध्ययन से ज्ञात होता है कि समुद्री बेसिन के निर्माण समेत पृथ्वी विज्ञान (Earth Science ) से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर वैज्ञानिकों की सोच में परिवर्तन हो सकता है। मैंटल के 1,400 से अधिक डिग्री सेल्सियस के तापमान के सामने 60 डिग्री की बढ़ोतरी कुछ खास महत्वपूर्ण नहीं लगता है। मगर इससे वैज्ञानिकों को टैक्टोनिक प्लेट   ( Tactonic plate)   की स्थिति में बदलाव आदि विषयों को समझने में काफी मदद मिल सकती है। Keywords - Earth’s mantle may be hotter than thought

भारत में दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ है

Image
3 मार्च, सन् 2017 ई. को 'विश्व वन्यजीव दिवस' ( World Wildlife Day )   के अवसर पर भारत के केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री अनिल दवे जी ने कहा कि - 'भारत में दुनिया के 70 फीसदी ( यानी करीब 2,400 ) बाघ मौजूद हैं। वहीं, गिर के जंगलों में शेरों की संख्या भी 2,400 तक पहुँच चुकी है। इसके अलावा एक सींग वाले गैंडों की संख्या के मामले में भी भारत अव्वल है।' उन्होंने आगे कहा - 'वन्य जीवों के संरक्षण का ज्ञान भारत में अतीत से मौजूद है।'

भारत सरकार ने 500 व 1000 रुपये के नोट का चलन बंद किया, RBI ने 500 और 2000 रुपये के नये नोट जारी किए

Image
8 नवम्बर रात 12 बजे से भारत सरकार ने भारतीय रुपये के 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसी के साथ भारत के केन्द्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक-RBI ने 10 नवम्बर, 2016 ई. से भारतीय रुपये के 500 तथा 2000 रूपये के नये नोटों की सीरीज को जारी करने की घोषणा की है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल शाम देश के नाम संबोधन करते हुए इस बात का ऐलान किया कि - "8 नवंबर की रात 12 बजे के बाद मध्य रात्रि से 500-1000 रुपये के नोट लोगों के लिए एक कागज के टुकड़े के सामान हो जाएगा, लेकिन आम नागरिकों को 500-1000 रूपये के नोट बदलने के लिए 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंकों और डाक घरों में मौका दिया जाएगा। सरकार देश के नागरिकों को 500-1000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए 50 दिन का वक्त दे रही है।" प्रधानमंत्री ने आगे कहा - "500-1000 रुपये का चलन बंद होने से देश में काले धन, भ्रष्टाचार, हवाले के पैसे और नकली व जाली नोट पर पूरी तरह से रोक लगेगी।" क्या खास है भारतीय रुपये के 500 ₹ ( ५०० ₹ ) नये नोट में 500 रुपये के नये नोट पर मुख भाग पर हिन्दी भा